जिले में 325.96 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 325.96 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 26 जुलाई तक 437.60 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी।
    भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 27 मि.मी., नरवर में 08 मि.मी., पिछोर में 04 मि.मी., पोहरी में 29 मि.मी., बैराड़ में 37 मि.मी. तथा कोलारस, करैरा, खनियांधाना एवं बदरवास में निरंक वर्षा दर्ज हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म