पूर्व में पदस्थ कलैक्टर का नाम अंकित है राई के शासकीय विद्यालय पर


दीपक बत्स कोलारस-कोलारस के अंतर्गत आने बाले ग्राम राई में स्थित शासकीय विद्यालय पर आज भी पूर्व में पदस्थ कलैक्टर श्रीमति शिल्पा गुप्ता का नाम लिखा हुआ है इससे पता चलता है कि शासकीय शिक्षक कितने लापरवाह है। वहीं महामहिम राष्टï्रपति का नाम अलग से शिक्षक द्वारा पुतवाया गया है जो स्पष्टï दिखाई दे रहा है। जबकि इसे पोतने और लिखने का बिल अवश्य फर्जी तरीके से लगाया गया होगा। कोलारस के अंतर्गत आने बाले अधिकांश ग्रामीण अंचलो में शिक्षा की हालत क्या है यह तो सभी को पता है। शासकीय विद्यालय खुलने के समय बंद पाये जाते है शिक्षा का स्तर भी गिरा हुआ है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे कोलारस आकर पढाई कर रहे है। कोलारस के ग्रामीण अंचलो में स्थित शासकीय विद्यालयो से लेकर आंगनबाडियो में आज भी पहले पदस्थ रहे कलैक्टर से लेकर मुख्यमंत्री सहित अधिकारियो के नाम भवन के वाहर अंकित है। कितनी बडी लापरवाही यहां पर दिखाई दे रही है। परन्तु शिक्षा विभाग के आलाधिकारियो को यह लापरवाही दिखाई नही देती है। राई में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय जो कि एकीक्रत हो गया है इस विद्यालय पर गोपाल जाटव प्रधान अध्यापक है इनके द्वारा आज भी विद्यालय भवन के बाहर दीवार पर पूर्व में पदस्थ रही कलैक्टर श्रीमति शिल्पा गुप्ता का नाम अंकित है और इन्होने भी उसे हटाने का प्रयास नही किया है। यह कितनी अपशोष बाली बात है कि शिक्षक जहां बच्चो को शिक्षा देता है और उन्ही के द्वारा इतनी बडी लापरवाही दिखाई जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म