ओवैसी का शाह पर पलटवार, बोले- वे सिर्फ गृहमंत्री हैं, कोई भगवान नहीं

असदुद्दीन ओवैसी (Photo-ANI Twitter)
लोकसभा में सोमवार को NIA को ज्यादा ताकत देने वाला संशोधन बिल पेश हुआ. इस दौरान AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बीच में खड़े हुए और विरोध किया. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह भी खड़े हुए. शाह ने इस दौरान ओवैसी से कहा कि आपको सुनना ही पड़ेगा.
सेशन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ओवैसी ने कहा, 'जो बीजेपी के फैसले का समर्थन नहीं करता है, उन्हें वे देशद्रोही कहते हैं. क्या उन्होंने देशद्रोहियों की दुकान खोल रखी है? उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उंगली उठाकर मुझे धमकी दी है, लेकिन वे सिर्फ एक गृहमंत्री हैं, कोई भगवान नहीं. उन्हें पहले नियम पढ़ना चाहिए.'
: Union Home Minister Amit Shah says in Lok Sabha,"sunne ki bhi aadat daliye Owaisi Sahab, iss tarah se nahi chalega." Shah said this after AIMIM MP Asaduddin Owaisi objected to a part of BJP MP Satya Pal Singh's speech during discussion on NIA Amendment Bill.
Asaduddin Owaisi, AIMIM MP: Whoever doesn't support their (BJP) decisions, they call them anti-nationals. Have they opened shop of nationals and anti-nationals? Amit Shah threatens us by raising his finger but he is just a Home Minister, not God. He should read rules first.
View image on Twitter
127 people are talking about this
बता दें कि NIA संशोधित बिल पर जब सोमवार को लोकसभा में चर्चा शुरू हुई तो इस दौरान मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि हैदराबाद धमाकों में जब पुलिस ने कुछ अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले संदिग्धों को पकड़ा तो सीधे मुख्यमंत्री ने कमिश्नर से कहा कि ऐसा मत कीजिए वरना आपकी नौकरी चली जाएगी.

बीजेपी सांसद के इस बयान पर ओवैसी ने आपत्ति जताई. जैसे ही ओवैसी ने बोलना शुरू किया गृहमंत्री अमित शाह भी खड़े हो गए. उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब सुनने की भी ताकत रखिए, जब ए. राजा बोल रहे थे तब आप क्यों नहीं खड़े हुए, ऐसे नहीं चलेगा, सुनना भी पड़ेगा. इसके बाद सदन में हंगामा होना शुरू हो गया.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म