थाना तेंदुआ में हुआ वृक्षारोपण


अशोक चौबे  कोलारस - बारिश का मौसम आते ही लोग अपने अपने घरों एवं दफ्तरों में पेड़ लगाकर नेक कार्य करते हैं। हमें अपने घरों में खेतों में पड़ोस में पेड़ लगाना चाहिए जिससे हरियाली महोत्सव को मजबूत बनाया जा सके एवं हमें शुद्ध वायु पेड़ों से मिल सके। इसी क्रम में विगत दिवस थाना तेंदुआ में एसडीओपी अमर नाथ वर्मा एवं थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जब से थाना तेंदुआ की कमान  थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने संभाली है कानून व्यवस्था को चौहान अपने क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त बनाए हुए हैं  चौहान द्वारा विगत दिवस  थाना परिसर में पेड़ लगाकर  पुण्य का कार्य किया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि पेड़ हमारे जीवन दाता है इनको ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए एवं पूर्ण सुरक्षा करनी चाहिए जिससे हमें एवं आने वाली पीढ़ी को जीवन मिल सके। वृक्षारोपण के मौके पर एसडीओपी अमर नाथ वर्मा थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म