बदरवास पुलिस को मिली सफलता, चोरी गया टे्रक्टर आरोपी सहित बरामद





कोलारस- बदरवास थाने की कमान जब से थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने संभाली है  बदरवास थाना क्षेत्र में शान्ती का माहौल बना हुआ है। जब कभी कोई अपराध घटित होता है तो थाना प्रभारी चौहान द्वारा तत्काल अपराध के खिलाफ कार्यवाही कर शान्ति का माहौल बनाया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस रेलवे स्टेशन रोड बदरवास से  ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी हो गये थे फरियादी जयमण्डल धाकड ने विगत दिवस शाम 4 बजे थाना बदरवास में सूचना दी कि मेरे ट्रैक्टर ट्रॉली कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुये मुगर्रा गांव से आरोपी चंदू यादव के घर से ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर लिये गये एवं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। 
इनका कहना है
सूचना प्राप्त हुई कि चोरी गया ट्रैक्टर मुगर्रा गांव में है ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया।
सतीश सिंह चौहान
थाना प्रभारी बदरवास





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म