मनोकामना पूर्ण करने बाला विशाल सतसंग कोलारस नगर में आज 11 बजे

कोलारस-कोलारस नगर में आज राई रोड शासकीय कॉलेज के पास एक विशाल सतसंग का आयोजन होने जा रहा है। जो 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे समाप्त होगा। इस सतसंग में 40 से 50 हजार से अधिक लोगो के आने की संभावना है। कल रात से ही लोगो का दूर-दूर से आना प्रारंभ हो गया है एवं रात से ही भजन कीर्तन महिलाओ द्वारा किये जा रहे है। नारायण साकार हरि सेवा समिति द्वारा इस सतसंग का आयोजन किया जायेगा। इसका उददेश्य आत्म बोध, मानवता भाईचारा, अनेकता में एकता, मानव मानव को गले लगाना, सत्य मार्ग पर चलने एवं अच्छे कर्म करने की प्रेरणा करने को जीवन्त उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करने एवं बर्तमान समय में व्याप्त धर्म की आड में अंध विश्वास से चित हटाने की प्रेरणा को बढावा देना है। बताया जा रहा है कि इस प्रकार का सतसंग हर रविवार अलग-अलग स्थानो पर आयोजित किया जाता है जिसमें प्रवचनकर्ता के द्वारा धर्म एवं ज्ञान रूपी उपदेश दिये जाते है। लोगो की ऐसी मान्यता है कि  पांच सतसंग लगातार करने पर मनोकामना पूर्ण होती है यही उददेश्य के साथ लोग बढ चढ कर हजारो की संख्या में इस धार्मिक सतसंग में भाग लेते है। नगर में आयोजित होने बाले सतसंग की तैयारियां राई रोड स्थित कॉलेज ग्राउण्ड पर जोरो के साथ की जा रही है। जिसमें मेला ग्राउण्ड पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था रखी गई है। थाना प्रभारी सिकरवार द्वारा मौके पर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया एवं एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के निर्देशन में सख्त पुलिस व्यवस्था की बात कोलारस थाना प्रभारी को बताई। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म