्सूर्य प्रताप सिंह यादव कोलारस - कोलारस के ग्राम राई में स्थित प्राचीन भैरव मंदिर पर अश श्री शिव महापुराण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस मंदिर की महिमा को देखते हुए दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं जिसमें शनिवार को शोभा कलश यात्रा निकाली गई एवं करीब 12 फुट ऊंची प्राचीन भैरव प्रतिमा का पांच वस्तुओं दूध दही शहद घी एवं गंगाजल के साथ अभिषेक किया गया है जिसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं पुरोहितों एवं साधुओं ने भैरव बाबा के जय कारे लगाए ऐसा अभिषेक 25 साल बाद किया गया वरिष्ठ अभिभाषक घनश्याम पाठक द्वारा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से शिव महापुराण कथा का प्रारंभ पोकर 28 अगस्त मंगलवार को भंडारे के साथ समापन होगा जिसमें हर दिन शिव महापुराण के भिन्न भिन्न भागो का वर्णन भागवत हंस डॉक्टर विनोद कुमार त्रिपाठी काशी बनारस वालों के द्वारा किया जाएगा पाठक ने बताया की 18 अगस्त को वेदी पूजन महातय कथा, 19 अगस्त को पार्थिव पूजन महिमा, शिवनाथ एवं रुद्राक्ष महिमा 20 अगस्त को नारद मोह सृष्टि वर्णन एवं सती चरित्र 21 अगस्त को शिव पार्वती विवाह संस्कार श्रृंगार वर्णन 22 अगस्त श्री कार्तिक एवं श्री गणेश जन्मउत्सव बाललीला श्री गणपति विवाह, 23 अगस्त को शालिग्राम तुलसी एवं शंख महिमा शिव जी के विविध अवतार वर्णन, 24 अगस्त को सोमनाथ मल्लिकार्जुन महाकालेश्वर ओमकारेश्वर वर्णन, 25 अगस्त को केदारनाथ भीम शंकर विश्वनाथ त्रंबकेश्वर वर्णन, 26 अगस्त को बैद्यनाथ नागेश्वर रामेश्वर घुश्मेश्वर वर्णन समापन उपदेश पुराण ग्रंथ हवन पूजन एवं 27 अगस्त को भंडारे के साथ शिव महापुराण का समापन होगा शिव महापुराण का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
Tags
कोलारस
