कोलारस- कोलारस नगर में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं श्री गंगाजी पूजन का आयोजन किया जा रहा है। कोलारस केे मित्तल परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 28 अगस्त से श्री हनुमानजी मंदिर धर्मशाला पर किया जायेगा। श्रीमद भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीमति कमला बाई-रामजीलाल मित्तल ने जानकारी देते हुये बताया कि श्रद्घेय श्यामसुदर ठाकुरजी बरसाने बाले अपने मुखारविंद से संगीतमय कथामृत का रसपान करायेगे। 28 अगस्त को कलश यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल धर्मशाला मंदिर तक पहुंचेगी। एवं श्रीगणेश पूजन श्रीमद भागवत प्रारंभ एवं धुंधकारी की कथा की जावेगी, 29 अगस्त गुरूवार को शुकदेव जन्म, वराह कपिल अवतार, 30 अगस्त शुक्रवार को ध्रुव चरित्र एवं प्रहलाद चरित्र कथा 31 अगस्त शनिवार को राम जन्म उत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव कथा, 1 सितम्बर रविवार को बाल लीला एवं गोवर्धन पूजन कथा, 2 सितम्बर सोमवार रास वर्णन, कंस वध एवं रूकमणी विवाह उत्सव का आयोजन, 3 सितम्बर मंगलवार को सुदामा चरित्र एवं भागवत सार की कथा का रसपान श्रद्घेय श्री श्यामसुंदर ठाकुरजी के द्वारा कथा का रसपान कराया जायेगा। एवं 4 सितम्बर बुधवार को हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
Tags
कोलारस
