परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन अब 31 अगस्त तक

शासन द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा सिविल परीक्षा बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय रीवा के परिसर में कोचिंग कक्षाएं संचालित की जायेंगी। इसका लाभ उठाने के लिए पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते थे। अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया अब आवेदक 31 अगस्त तक प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति एवं जन जाति वर्ग के विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र कार्य दिवसों में कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थी वेबसाइट www.scdevelopment.mp.nic.in  में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म