भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनी सीमा शिवहरे


सदस्यता हेतु विधानसभा प्रभारी भी घोषित किए

शिवपुरी- समाजसेवा के क्षेत्र मे सक्रिय रूप से कार्य करने वाली सेवा भावी और भारतीय जनता पार्टी में रहकर पार्टी सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने वाली श्रीमती सीमा शिवहरे को भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा द्वारा किया गया।  आज आठ अगस्त को महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल केंद्र पर  विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा । कार्यक्रम हेतु अर्चना अग्रवाल शिवपुरी, मीरा जैन पोहरी, पूनम राजौरिया पिछोर, सीमा शिवहरे कोलारस एवम् पूजा बुंदेला को करेरा का प्रभारी नियुक्त किया है । प्रभारी और मंडल अध्यक्ष मिलकर प्रभावी  कार्यक्रम कराकर अधिकाधिक महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का जतन करेंगी ।  इस मनोनयन पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर श्रीमती सीमा शिवहरे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी और कर्मठता के साथ पार्टी के निर्देशानुसार कार्य कर संगठन को गतिशील बनाने में महती भूमिका निभाऐंगी साथ ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हासिल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा द्वारा पोहरी क्षेत्र में मण्डल अध्यक्ष के रूप में श्रीमति ललिता राजे का भी मनोनयन किया गया है। मनोनीत पदाधिकारियों को भाजपा पार्टी महिला मोर्चा की ओर से बधाईयां शुभकामनाऐं दी गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने  निर्देश जारी करते हुए कहा कि सदस्यता कार्यक्रम के पश्चात प्रत्येक मंडल के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म