सरपंच सचिव ने मिलकर किये बारे न्यारे
अशोक चौबे कोलारस - जनपद पंचायत कोलारस के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगोरा में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा है। एक ओर तो कमलनाथ सरकार जन हितेषी योजना चलाकर जनता तक लाभ पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा है कि जितनी भी शासकीय योजनायें जनता के हित में चलाई जा रही है। वह सभी योजनायें बिना भ्रष्टाचार किये जनता के हक में पहुंचना चाहिये लेकिन जनपद पंचायत एवं पंचायत स्तर पर बनी निर्माण ऐजेंसियों के द्वारा सभी योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला डंगोरा पंचायत का संज्ञान में आया है। ग्राम पंचायत में शोचालय निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया स्वीकृत पात्र हितग्राहियों के नाम बनने वाले शौचालयों का पैसा अन्य व्यक्तियों के नाम पर डाला गया। जिसकी आज दिनांक किसी भी अधिकारी द्वारा कार्यवाही नहीं की गई। 9 व्यक्तियों के नाम शौचलय मंजूर हुये और पैसा किसी अन्य व्यक्तियों के खाते में डालकर हड़प कर लिया गया। ग्राम पंचायत डंगोरा में शौचालयों में हुये भ्रष्टाचार के अलावा कई निर्माण कार्यों में धांधली की गई है। पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के लिये हितग्राही दर दर की ठोकरें खाते घूम रहे हैं। पंचायत में आरी से बामोर वाली रोड एवं जितने भी सीसी खरंजों का निर्माण किया गया है सभी निर्माण की कार्यों की गुणवत्ता घटिया है। एक आवेदन के माध्यम से आरी के ग्रामवासियों ने हमारे संवददाता को जानकारी देते हुये बताया कि यदि इन सभी निर्माण कार्यों की जांच सत्य नहीं की गई तो पूरा मामला ईओडब्लू में भेजा जायेगा।
Tags
Kolaras