पाकिस्तान ने बंद किया कराची का एयरस्पेस, मिसाइल दागने की तैयारी

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर कूटनीतिक स्तर पर भारत के हाथों सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान दूसरे तरीकों से अपनी खीज निकाल रहा है. बुरी तरह बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला किया है. पाकिस्तान की इमरान सरकार ने कराची एयरस्पेस (Karachi Air space) को अगले तीन दिन के लिए बंद कर दिया है. इतना ही नहीं पाकिस्तान दोनों देशों के तनाव के बीच अपनी तैयारियों को देखने के लिए मिसाइल की टेस्टिंग भी करने वाला है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म