डीपीसी ने सुनाई बालसभा में कविता



विकास खण्ड शिक्षा पोहरी एवं बैराड़ के आँचलिक क्षेत्र में डीपीसी प्रकाश सूर्यवंशी तथा एपीसी अशोक जैन द्वारा विद्यालयों का संयुक्त रूप से एवं प्रथक-प्रथक निरीक्षण किया गया। जिसमें राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की मंशा के अनुरुप 1 अगस्त से 15 सितंबर 45 दिनों तक चलाए जा रहे विशेष बूस्टर कार्यक्रम 'दक्षता उन्नययन' के तहत गतिविधियों का जायजा लिया गया।


     बैराड़ क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय कन्या बैराड़, प्रा.वि.टोड़ा तथा अनेक विद्यालयों में जाकर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु स्वेच्छिक संवाद कार्यक्रम की गति विधियों को प्राथमिकता पर रखा गया। तथा एकीकृत माध्यामिक विद्यालय भौराना पर शनिवारीय बालसभा के दौरान बच्चों से रोचक कविता गीत एवं कहानियां सुनी गई। जिसमें गीत "हम देश के माली हैं, हम देश सजा देंगे" जैसी प्रस्तुतियों की खूब सराहना की गई। बालसभा के मध्य में डीपीसी सूर्यवंशी द्वारा अपने बाल्यकाल की ओर जाते हुए संस्मरण के तौर पर "उठो लाल अब आँखें खोलो, पानी लाई मुँह धोलो" कविता की लयवद्ध प्रस्तुती दी गई। तथा कविता के भावों को विस्तार देते हुए व्याख्या के साथ-साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बालसभा के लिए सर्व सम्मति से चुने गए छात्र अध्यक्ष पीयूष जाटव को अपने पास कुर्सी पर बैठाकर अध्यक्षीय पद का सम्मान करते हुए अपने सरल स्वभाव का परिचय दिया।
     डीपीसी ने कहा कि शनिवारीय बालसभा में प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। मंच  पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति मानसिक रुप से सशक्त बनाने के साथ-साथ बच्चों की झिझक को समाप्त करने का कार्य करती है। शिक्षकों से कहा कि शैक्षिक गुणवक्ता  हासिल करने के लिए पालक शिक्षक संघ, पालक एवं बच्चों के साथ समन्वय स्थापित करें तथा उनकी संचित योग्यता के आधार पर ही मूलभूत दक्षताओं को नियत समय में पूर्ण किया जाए। 
     इस अवसर पर विद्यालयीन शिक्षक दधीचि उपाध्याय, पिंकी पाण्डेय, लवकुश यादव तथा अशोक शर्मा आदि उपस्थित 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म