गुना जा रही एसी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

कोलारस - कोलारस नगर से 3 कि.मी. दूर ए.बी. रोड बायपास  पर
  ट्रक ने  एसी बस को टक्कर मार दी जिससेे बस मे बैठी सवारियो मे खलवली मच गई 
जानकारी के अनुसार  आज शाम 6 बजे के लगभग यादव बस कोलारस से गुना जा रही थी  बाईपास पर बने जाट होटल के पास  गुना की तरफ से आ रहे अज्ञात ट्रक ने तेज व लापहरवाही से ट्रक चलाते हुए बस क्रमांक एमपी 33 पी 0624  बस में जोरदार टक्कर मारकर भाग गया जैसे ही बस मे टक्कर लगी  बस में चीख पुकार मच गई बस मे लगभग तीन दर्जन से अधिक सवारियां  सवार थी सभी  सवारी सुरक्षित बताई जा रही है लेकिन इस दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई है एवं सभी सवारियों को दूसरी बस से गुना भेज दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म