भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर एक बार बीमार पड़ गए हैं। बुधवार सुबह गौर को नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बार उन्हें निमोनिया हुआ है। पूर्व मंत्री और दतिया से विधायक नरोत्तम मिश्रा उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
बीते छह महीने से गौर की सेहत ठीक नहीं चल रही है। अप्रैल में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। वे लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में उन्हें हार्ट की दिक्कत आने के बाद एक बार फिर से उन्हें भोपाल के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की सलाह से उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।