पूर्व राज्यसभा सांसद एस कुजुर ने दिया पार्टी से इस्तीफा

दिल्ली/ कांग्रेस पार्टी एक तरफ जहां अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। आज यानी शनिवार को इसमें एक और कांग्रेस के बड़े नेता का नाम जुड़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद रह चुके एस कुजूर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वह 13 साल से भी ज्यादा समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने तुरंत प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और बताया कि यह मेरा पर्सनल डिसीजन है। पार्टी को लिखे खत में उन्होंने कहा, 'मैं तुरंत प्रभाव से पार्टी की सदस्यता और कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए पोर्टफोलियो से इस्तीफा दे रहा हूं। यह पूरी तरह मेरा निजी फैसला है। मैंने पार्टी के लिए 13 साल के ज्यादा वक्त तक काम किया है और देश की अहम राजनीतिक पार्टी से जुड़े रहना मेरे लिए खुशी की बात है।' वहीं, उन्होंने पार्टी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इससे पहले हाल ही में राज्यसभा में कांग्रेस के पूर्व चीफ व्हिप भुवनेश्वर कलीता ने शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पर सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस के रुख से नाराज होकर राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में अध्यक्ष पद पर बने रहने के नेताओं के अनुरोध को राहुल गांधी द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद शनिवार को पार्टी के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तृत परामर्श का दौरा चला। अब रात आठ बजे एक बार फिर सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी जिसमें पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर कोई न कोई निर्णय होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म