कोलारस- रविवार की सुबह देहरदा सडक पर हुये हादसे में राजाराम रघुवंशी की मौत को लेकर उसके शव को कोलारस थाने पर रख कर कोलारस विधायक एवं मृतक के परिजन एवं क्षेत्र की जनता ने कोलारस थाने का घेराव किया एवं क्षेत्रीय जनता ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाकर उकसे कार्यो का गलत बताया एवं साक्ष्य मिटाने संबंधी आरोप लगाये। जिस पर एसपी ने तुरन्त मामला संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी को निलम्बित कर दिया। लेकिन मामला यही तक सीमित नही रहा कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी सैंकडो लोगो के साथ थाने पर धरने पर बैठे रहे एवं कोलारस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार पर ज्यूडिशियल ी जांच के आदेश जारी करने की जिद पर बैठे रहे एवं एडिशनल कलैक्टर को एक आवेदन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। जिसमें मृत्यजन के परिवारजन को न्याय दिलाने की बात कही एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं गांमवासी वीरेन्द्र रघुवंशी विधायक कोलारस थाने पर शव को रख कर ज्यूडिसियल जांच के आदेश होने तक धरने पर बैठे रहेगे। कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि अगर रात 9 बजे तक ज्यूडिशियल जांच के आदेश नही मिलते है तो वह जनता, मृतक के परिजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ हाईवे पर चक्का जाम करेगे।
Tags
कोलारस
