पुलिस अधीक्षक ने सौंपी कोलारस एसडीओपी को थाना प्रभारियो की टॉप टीम


हरीश भार्गव-हार्दिक गुप्ता- पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा बीते रोज शनिवार की देर रात्री जारी की गई पुलिस इस्पेक्टर, सव इस्पेक्टर की सूची में कोलारस परगने के पांच थाने एवं एक पुलिस चौकी मिला कर कुल छ: स्थानो पर पुलिस सहायता केन्द्र मौजूद है जिनमें से तेन्दुआ एवं लुकवासा को छोड कर शेष चार थानो पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा  शनिवार की देर रात्री जारी किये गये आदेश के क्रम में कोलारस थाना प्रभारी की कमान पुन: सतीश चौहान को सौंपी गई है। जो कि पूर्व में सुरेन्द्र सिंह सिकरवार से पहले कोलारस थाने में पदस्थ रह चुके थे। बर्तमान में वह कुछ समय पूर्व ही बदरवास पुलिस थाने की कमान संभाले हुये थे। कोलारस के बाद बदरवास पुलिस थाने की हम बात करें तो यहां पुलिस अधीक्षक  द्वारा जारी किये गये नये आदेश के क्रम में राजवीर कटारे को नरवर से बदरवास थाने की कमान सौंपी गई है। इसी क्रम में रन्नौद पुलिस थाने की कमान कैलाशनारायण शर्मा को सौंपी गई है जो कि पूर्व में भी रन्नौद पुलिस थाने की कमान संभाल चुके है। रन्नौद जो कि नवीन नगर परिषद बनने जा रहा है यहां की भूगोलिक स्थिति से कैलाशनारायण शर्मा पूर्व से भलीभांति परचित है। कैलाश नारायण शर्मा बर्तमान में अमोला पुलिस थाने में पदस्थ थे जिन्हे रन्नौद थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा चौथे आदेश में पूरन शर्मा को इंदार पुलिस थाने की कमान सौंपी गई है जो कि कुछ दिन पूर्व बालाघाट से सव इंस्पेक्टर की टे्रनिंग लेने के बाद बालाघाट से पुलिस लाईन शिवपुरी आये थे जिन पर भरोसा करते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव के ग्रह थाने इंदार की कमान सौंपी गई है।   इन चार के अलावा तेन्दुआ पुलिस थाने पर कुछ माह पूर्व ही अरविंद चौहान द्वारा थाना प्रभारी का पदभार संभाला गया था जिन्हे तेन्दुआ में पदस्थ रखा गया है। इसी क्रम में लुकवासा पुलिस चौकी में भी कुछ माह पूर्व ही रामेश्वर शर्मा को पदस्थ किया गया था वह भी लुकवासा चौकी पर कार्यरत है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोलारस परगने के छ: थाना प्रभारियो में से कोलारस-बदरवास में इस्पेकटर तथा रन्नौद एवं इंदार में सव इस्पेक्टर आने बाले एक दो दिनो में पदभार संभालने के बाद कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के नेत्रत्व में पुलिस विभाग की नई टीम मध्य प्रदेश शासन के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के नेत्रत्व में जनता का भरोसा पुलिस द्वारा जीतने के साथ-साथ कोलारस परगने में शान्ति एवं लोगो की सुरक्षा बनाये रखने की जिम्मेदारी नये थाना प्रभारियो के पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी एवं एसडीओपी मिलकर जन प्रतिनिधियो एवं जनता का भरोसा जीतने का दम भर रहे है। देखना है पुलिस अधीक्षक द्वारा कोलारस परगने में भेजी गई नई टीम कोलारस एसडीओपी के साथ तालमेल बिठाकर पुलिस अधीक्षक की मंशा तथा प्रदेश सरकार के आदेश पर कितना खरा उतरती है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म