इंदौर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी National Investigation Agency : NIA ने इंदौर से जहिरुल शेख नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जहिरुल शेख ने पश्चिम बंगाल में ब्लास्ट किए थे। सूत्रों का कहना है कि वो 15 अगस्त को भी इसी तरह का हिंसक हमला प्लान कर रहा था।
ऐजेंसी के सूत्रों ने बताया कि जहिरुल शेख ने 5 साल पहले पश्चिम बंगाल में बम ब्लास्ट किए थे। तभी से वो फरार चल रहा था। ऐजेंसी को पुख्ता जानकारी मिली कि वो इंदौर में आजाद नगर में रह रहा है। NIA की टीम ने चक्रव्यूह रचकर उसे दबोच लिया। NIA ने धमाके की साजिश में इस्तेमाल नैनो कार भी जब्त कर ली है।
ऐजेंसी सूत्रों का दावा है कि जहिरुल शेख एक आतंकी संगठन के लिए जेहादियों को ट्रेनिंग देता था। इंदौर को उसने अपने छुपने का सुरक्षित ठिकाना बना रखा था। बता दें कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले देश भर की ऐजेंसियों ने देशविरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रखा है।