भारत बन सकता है 10 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी

राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
मोदी सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की कोशिशें कर रही हैं तो इसी बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की बात कर दी है. राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत 2030-32 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होने की महत्त्वाकांक्षा रखता है, जिसके लिए रक्षा क्षेत्र का योगदान महत्वपूर्ण है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग का प्रदर्शन अतीत में अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं रहा है. इस तरह के आकार और वैश्विक प्रमुखता वाला देश हथियारों के आयात पर निर्भर नहीं रह सकता है. राजनाथ सिंह ने ये बयान ऐसे समय दिया है कि जब विपक्ष पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था और मंदी को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है.

हालांकि विपक्ष के हमले के बीच सरकार अपना बचाव करती दिखी है. सरकार ने माना है कि ग्लोबल असर की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था पर फर्क पड़ रहा है लेकिन भारत अभी भी काफी अच्छी स्थिति में है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म