
मध्य प्रदेश में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. राजधानी भोपाल में विसर्जन के समय एक नाव पलट गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, पांच लोगों को बचा लिया गया. जबकि अभी भी दो लोगों की तलाश जारी है. ये हादसा भोपाल की मशहूर छोटी झील के खाटलापुरा घाट पर नाव पलटने से हुआ. नाव हादसे में नाव चलाने वाले (नाविक) आकाश बाथम एवं चंगु बाथम के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में केस दर्ज किया गया है.
भोपाल हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना के मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है, साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक्शन की बात कही गई है. खाटलापुरा घाट के पास सुबह साढ़े चार बजे यह घटना हुई. राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए 11-11 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है.
Madhya Pradesh: 11 bodies recovered at Khatlapura Ghat in Bhopal after the boat they were in, capsized this morning. Search operation is underway. More details awaited.
39 people are talking about this
जिस नाव में मूर्ति विसर्जित करने के लिए झील में उतारी गई थी, वह नाव काफी छोटी थी जबकि मूर्ति काफी बड़ी थी. मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में उतारने के दौरान नाव एक तरफ झुक गई और पलट गई. इस दौरान नाव में सवार श्रद्धालु मूर्ति के नीचे आ गए. अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है.जैसे ही हादसे का पता चला तो स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी लोगों का रेस्क्यू करने में लगी हुई थी. जिन लोगों की मौत हुई है वह पिपलानी के 1100 क्वार्टर के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया.
मृतकों के नाम:
1- परवेज़, पिता सईद खान उम्र 15 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
2- रोहित मौर्य, पिता नंदू मौर्य उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
3- करण, उम्र 16 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
4- हर्ष, उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
5- सन्नी ठाकरे, पिता नारायण ठाकरे उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
6- राहुल वर्मा, पिता मुन्ना वर्मा उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
7- विक्की, पिता रामनाथ उम्र 28 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
8- विशाल, पिता राजू उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
9-अर्जुन शर्मा, उम्र 18 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
10- राहुल मिश्रा, उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
11- करण, पिता पन्नालाल उम्र 26 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी.
रेस्क्यू ऑपरेशन कर एसडीआरएफ की टीम ने पांच लोगों को बचा लिया. प्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि जांच में पता चलेगा कि यह घटना कैसे हुई. उन्होंने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.
Tags
भोपाल
