उज्जैन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक हॉस्पिटल में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ है. ये देह व्यापार मध्य प्रदेश का सबसे बड़े हॉस्पिटल में चलाया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है. यही नहीं इस गोरखधंधे में धकेली गई एक नाबालिग के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है.
करीब सौ करोड़ की लागत से बने शासकीय चरक हॉस्पिटल में कई दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. हॉस्पिटल की ऊपरी मंजिलों पर कई लोगों की साठगांठ से यह धंधा चलाया जा रहा था. चरक हॉस्पिटल में छह मंजिल हैं. जहां चरक हॉस्पिटल में तीसरी मंजिल तक स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं, जिसमें चौथी से छठी मंजिल खाली हैं. चरक हॉस्पिटल की चौथी से छठी मंजिल पर जिस्मफरोशी का खेल कई महीनों से चलाया जा रहा था.
ग्राहक बुलाकर जिस्म का धंधा
बताया जा रहा है कि यहां कई ऐसी सुनसान जगह भी हैं. इन्हीं का फायदा उठाते हुए कुछ दलालों ने इसे अनैतिक काम का अड्डा बना लिया. यहां वेश्याओं को बुलाया जाता था और ग्राहकों को बुलाकर सौदा तय किया जाता था.
इधर एसपी उज्जैन सचिन अतुलकर का कहना है की इस तरह की कई शिकायतें मिलीं थीं जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. इसमें पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं हॉस्पिटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है.