अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत एनसीपी-2.0 पोर्टल से भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनांतर्गत अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के आवेदन भारत सरकार द्वारा निर्मित नेशनल स्कोलर शिप पोर्टल (एनसीपी)-2.0 पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएगें। जिन संस्था के नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त नहीं हुए हैं या निरस्त हो गए हैं। वे संस्थायें सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय शिवपुरी में सपंर्क करें।
    सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण जिला शिवपुरी ने बताया कि नवीन सत्र 2019-20 के लिए नवीन पासवर्ड एवं आईडी जारी किए जाएगें। नवीन पासवर्ड एवं आईडी के लिए संस्था के लेटर हेड पर प्राचार्य का नाम, हस्ताक्षर व सील सहित आवेदन, शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए संस्था को अधिकृत कार्यालय से प्राप्त मान्यता प्रमाण-पत्र, पाठ्यक्रम की मान्यता प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक सत्र को अधिकृत कार्यालय द्वारा प्रदत्त डाईस अथवा एआईएसएचई कोड की छायाप्रति, संस्था के प्राचार्य का नाम एवं मोबाइल नम्बर एवं आधार नम्बर, संस्था के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नम्बर एवं आधार नम्बर जिस पर एसएमएस के माध्यम से संस्था का लॉग इन आईडी एवं पासवर्ड भेजा जाएगा तथा संस्था की ई-मेल आईडी के साथ आवेदन पत्र सहित संबंधित कार्यालय में तत्काल प्रस्तुत करके आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करना सुनिश्चित करें।  
    यदि किसी भी संस्था का नाम पोर्टल पर नहीं जुड़ता है या संस्था को लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त नहीं होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी। शासन की मंशा के अनुसार कोई भी छात्र एवं छात्रा आवेदन करने से वंचित न रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म