बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएनबी समेत देश के कई बड़े बैंकों के विलय का ऐलान किया था. सरकार के इस फैसले के विरोध में बैंकिंग सेक्टर के अलग-अलग ट्रेड यूनियन हड़ताल पर जाने वाले हैं. बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इस महीने लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे.दरअसल, बैंकिंग सेक्टर के चार ट्रेड यूनियन संगठनों ने 25 सितंबर की आधी रात से 27 सितंबर की मध्यरात्रि तक हड़ताल बुलाई है. यानी 26 और 27 सितंबर को आम लोगों के बैंकिंग से जुड़े कामकाज प्रभावित होंगे.इसके बाद 28 सितंबर को महीने का चौथा सप्ताह और 29 सितंबर रविवार है. इस तरह लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में यह जरूरी है कि समय रहते 25 सितंबर तक बैंकिंग से जुड़े काम निपटा लें. इसके 4 दिन के इंतजार के बाद 30 सितंबर को बैंक से जुड़े काम हो सकेंगे