7वीं आर्थिक गणना सितंबर से दिसंबर तक होगी

भारत सरकार सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण भारत में सातवीं आर्थिक गणना 2019 का कार्य माह सितंबर से माह दिसंबर के बीच संपन्न किया जाना है। जिले की भौगोलिक सीमा के भीतर आर्थिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रारूप में मोबाईल एप्लीकेशन की मदद से घर-घर जाकर सर्वे के माध्यम से नागरिक सुविधा केन्द्रों के द्वारा नियुक्त किये गए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा एकत्रित एवं सत्यापित की जाएंगी।
    आर्थिक गणना के माध्यम से एकत्रित की गई जानकारी  उद्यमों की वास्तविक आर्थिक स्थिति प्राप्त करने में मदद करेगी। एकत्रित की गई जानकारी आर्थिक गतिविधियों में लगे लोगों के जीवन स्तर के सुधारने के लिए नीति निर्माण में बहुत सहायक होगी। रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगी। नागरिकों द्वारा प्रदाय की गई जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म