सरदार सरोवर डैम में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान जारी कर नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण पर निष्पक्ष रूप से काम न करने का आरोप लगाया है. डूब प्रभावितों के उचित विस्थापन की मांग के साथ अनशन कर रही मेधा पाटकर से मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अनशन तोड़ने की अपील की है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि सरदार सरोवर के गेट खुलवाने की कोशिश करेंगे जिससे डैम फुल टैंक लेवल तक ना भरे.