आपकी सरकार आपके द्वार की तर्ज पर नगरीय क्षेत्रों में चलेगा नगर सरकार आपके द्वार अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए आपकी सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। उसी तर्ज पर ‘‘नगर सरकार आपके द्वार अभियान’’ प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में नागरिकों की शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। नागरिकों की शिकायतों एवं मांगों की जानकारी संकलित कर उनका निराकरण करने के बाद अभिलेखों का ई-नगर पालिका पोर्टल पर संधारण किया जाएगा।
    साथ ही निकायों की सेवा तथा करों के भुगतान के लिए घर पर भी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नागरिकों को जागरूक कर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सम्पन्न करने के लिए संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी को नगरीय निकायों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। इसके तहत स्वयं सेवकों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे स्वयं सेवकों के माध्यम से अभियान को सफल बनाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म