धाराशायी हुए शिक्षक महाबली, प्रेरणा एप ने मचाई खलबली...




शिक्षकों पर लगाम लगाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने एक एप लॉच कर कमर कस ली है इसके बाद मध्यप्रदेश के लोगो के मन मे सवाल उठने लगा है कि उत्तरप्रदेश मे चालू हुई एप की तरह का कोई एप मध्यप्रदेश सरकार लाएगी क्या शिक्षा विभाग मे शिक्षको की उदासीनता पर सरकार अंकुश लगा पाएगी क्या मिड डे मिल मे हो रहे घोटाले को एमपी सरकार रोक पाएगी इसके लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी मे है बेसिक शिक्षा विभाग में इन दिनों एक मोबाइल एप को लेकर काफी हल्ला मचा है। नाम है-प्रेरणा। विरोध की वजह तमाम हैं। महिला शिक्षक कह रही हैं कि हम पुरुषों के साथ सेल्फी कैसे लेंगे? मिस यूज न हो जाए...। पुरुष शिक्षक इसे अतिरिक्त बंदिश बता रहे हैं। इन सबके बीच जब इस एप की बाबत जानकारी जुटाई गई तो नतीजे बेहतरीन मिले। यह एप न केवल बदहाल बेसिक स्कूलों में शिक्षकों को पढ़ाने की प्रेरणा देगा बल्कि मजबूर भी करेगा। उनकी सौ फीसद उपस्थिति सुनिश्चित होगी। कोई गोलमाल नहीं चल पाएगा।


बेसिक शिक्षा का हाल किसी से छिपा नहीं है। इसके पीछे घोर अव्यवस्था और तमाम शिक्षकों की उदासीनता सामने आती रही है। मिड डे मील बनाने और बच्चो के खिलाने में पूरा दिन गुजर जाता है। इस एप से मिड डे मिल मे दिए जा रहे खाने का भी पता लग जाएगा प्रेरणा एप इस पर ही अंकुश लगाने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म