कोलारस - भाजपा ने किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार के कान पर फिर भी जूं नहीं रेंगी तो 'सरकार बड़े आंदोलनों का सामना करने के लिए तैयार रहे।
कोलारस नगर मे एसडीएम कार्यालय प्रांगण जगतपुर पर भाजपा द्वारा प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन एवं धरना व जंगी प्रदर्शन की घोषणा का शंखनाद फूँक दिया है जो शुक्रवार 11 बजे से प्रारंभ होगा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिह ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुई फसलों की बर्बादीपर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही समस्याग्रस्त किसानों की कथित अनदेखी पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस लापरवाही पूर्ण रवैये के खिलाफ 20 सितंबर को प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
भाजपा द्वारा राज्य के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। डेढ़ दशक तक सत्ता में रहने के बाद सत्ता से बाहर हुई भाजपा अपना दूसरा बड़ा आंदोलन करने जा रही है।भाजपा ने इससे पहले, इसी माह जिला मुख्यालयों पर घंटानाद आंदोलन किया था। वहीं अब किसानों की समस्याओं को लकर आंदोलन होने जा रहा है।