करोडपति ही बनेगे अब नगर निकाय के अध्यक्ष, शिवपुरी, बदरवास, रन्नौद में भाजपाईयो की पकड मजबूत, कोलारस में होगा कांटे का मुकावला

Image result for congress bjp flag
मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव पार्षदो द्वारा कराये जाने के निर्णय पर प्रदेश सरकार द्वारा मोहर लगा दी गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने का लाभ भले ही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारो को अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समिति बनाने में भले ही मिले किन्तु अध्यक्ष से लेकर वार्डो के आरक्षण तथा नगर निकाय के चुनावो की घोषणा होने तक हमें इंतजार करना होगा कि किस नगर निकाय पर कौन बैठ सकता है नगर निकाय का चुनाव पार्षदो द्वारा कराये जाने की घोषणा के साथ कांग्रेस के धनवल एवं बाहुवली नेता अपने आप को अध्यक्ष पद की दौड में भले ही मजबूत मान रहे हो किन्तु जब तक अध्यक्ष से लेकर वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नही हो जाती तब तक हम सव को इंतजार करना ही होगा। पार्षदो द्वारा अध्यक्ष का चुनाव कराने के बाद यह सिद्घ हो गया कि अब जगमोहन सिंह सैंगर जैसे आम लोग अध्यक्ष पद तक नही पहुंच पायेगे। अध्यक्ष पद से लेकर समीति बनाने में अब बाहुवली एवं धनवल ही प्रवेश कर पायेगे। आम लोग ईमानदारी के साथ पहले पार्षद बन जाते थे अब अध्यक्ष पद के दावेदार वार्ड के पार्षद उम्मीदवारो पर दाव खेलेगे जिसके चलते पार्षद जैसे छोटे से चुनाव मे ंभी लाखो तथा अध्यक्ष से लेकर समीति बनाने में एक करोड से अधिक खर्च होना अब आम बात लगने लगी है। 

शिवपुरी, बदरवास, रन्नौद में भाजपाई धनवलियो ने ठोकी ताल, कोलारस में होगा कांटे का मुकावला
नगर निकाय चुनाव के तारीखो की घोषणा से लेकर वार्डो तथा अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया अभी पूरी नही हुई है। केवल प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकाय के अध्यक्ष का चुनाव पार्षदो द्वारा कराये जाने का निर्णय लिया उसके बाद शिवपुरी से लेकर कोलारस परगने में चुनाव की हलचल तेज हो गई है। बुधवार को नगर निकाय चुनाव पार्षदो द्वारा कराये जाने की घोषणा के बाद शिवपुरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही धनवली पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन का नाम सोशल मीडिया के माध्यम से सबसे पहले दावेदारी के रूप में निकल कर सामने आया है। शिवपुरी में ही जितेन्द्र जैन के साथ-साथ कपिल जैन पत्तेवाले एवं हरिओम राठौर जैसे लोगो के नाम बुधवार की शाम 
 शिवपुरी से अध्यक्ष पद की दौड में भाजपा की ओर से सुनाई दिये। जबकि कांग्रेस से अन्नी शर्मा से लेकर मुन्नालाल राठौर सहित अनेक दावेदारो के नाम सुनाई दिये। वहीं बदरवास की हम बात करें तो बदरवास नगर परिषद हरिजन वर्ग के लिए अध्यक्ष पद हेतु काफी लम्बे समय से आरक्षित चली आ रही है इसके बाद भी इस बार बदरवास नगर परिषद में बदलाव का दाबा भाजपा के नेता कर रहे है। बदरवास भाजपा से अध्यक्ष पद से लेकर समीति बनाने का दाबा भाजपा नेता कल्याण सिंह यादव एवं हरिजन नेता एनके आर्य सहित अनेक भाजपाई धनवली अभी से अध्यक्ष पद की तैयारियों में जुट गये है। इसी क्रम में रन्नौद की हम बात करें रन्नौद अभी तक पंचायत थी किन्तु इस बार परिसीमन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती है तो रन्नौद नगरिय क्षेत्र से विधानसभा एवं लोकसभा के चुनावो में भाजपा जीतती आई है इस कारण इस बार भाजपा से बंटी सिकरवार, अबध वोहरे से लेकर अन्य कई भाजपा के नेता रन्नौद नगर परिषद के लिए पहली बार होने बाले चुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद पाले बैठे है। वहीं कोलारस नगर परिषद की हम बात करें तो नगर परिषद के गठन से लेकर अभी तक जितने भी बार चुनाव हुये है उनमें अध्यक्ष को छोडकर समीति कांग्रेस के खाते में गई है इस बार भाजपा के लोग बदलाव का दाबा कर रहे है कोलारस में नगर परिषद अध्यक्ष अभी कांग्रेस के रविन्द्र शिवहरे है उन्हे भाजपा के विपिन खैमरिया, आलोक विंदल, रामजीलाल धाकड, गोलू व्यास जैसे नेता यदि एक जुट हुये तो कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष पद पर इस बार कडा संघर्ष देखने को मिल सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म