सीसीटीवी मे केद हुई महिला चोर, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

कोलारस - कोलारस नगर मे दिन दहाड़े तीन महिलाओ ने एक ज्वैलरी शॉप मे चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया जनकारी के अनुसार नगर के सदर बाजार में स्थित ज्वैलरी व्यापारी महेंद्र जैन (कक्का) की ज्वेलर्स की दुकान से चार लाख की कीमत के सोने के टॉक्स का बॉक्स ले उड़ी कांग्रेस नेता महेंद्र जैन कक्का ने बताया की आज दोपहर चार बजे के लगभग 1 युवती एवं 2 महिलाएं दुकान पर आई बोली सोने के कान के टॉक्स बता दो तभी मैने काउंटर में से निकालकर महिलाओ को टॉक्स दिखाने के लिए काउंटर पर रख दिये महिलाओं के जाने के बाद लगभग तीस मिनिट बाद कक्का ने काउंटर में बॉक्स जमाते समय जब बॉक्स की गिनती की तो पता चला पूरा एक बॉक्स गायब था दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉडिंग देखी गई तब महिला बॉक्स पर हाथ साफ करती नजर आई लगभग एक बॉक्स में 30 से 35 नग थे जिनकी कीमत लगभग चार लाख बताई गई है कक्का ने थाना पहुचकर पुलिस को घटना से आगवत कराया पुलिस ने फरियादी से शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म