सांसद के.पी. यादव भी बोलेंगे राधे-राधे
हार्दिक गुप्ता (हैप्पी) कोलारस - मिनी बृन्दावन के नाम से जाने बाले कोलारस नगर में राधाष्टïमी बडी धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। सम्पूर्ण नगर राधा कृष्ण की भक्ति में रम जाता है भक्त दधित्सव में में झूमकर नाचने लगते है। नगर में राधाष्टïमी एक विशेष त्यौहार की भांति मनाई जाती है। गोपालजी मंदिर एवं पंसारी मंदिर पर सारे दिन भक्ती में नजारा दिखाई पडता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधाष्टïमी की तैयारी करने में श्रीराधा जन्महोत्सव चाव समिति एक माह पूर्व से ही जुट गई थी। इस वर्ष राधाष्टïमी चल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरी-गुना सांसद के.पी. यादव उपस्थित रहेगे। एवं विशिष्टï अतिथि के रूप में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे मौजूद रहेगे।

इस अवसर पर कोलारस नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है श्री गोपाल जी के मंदिर पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है जो आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है राधाष्टïमी पर सम्पूर्ण नगर राधे राधे नाम के स्वरो से गूंजयमान हो जाता है। राधाष्टïमी के कार्यक्रम के अवसर पर आज सुबह 7:30 बजे से दधिकांधा उत्सव होगा। एवं शाम 4 बजे गोपाल जी के मंदिर सदर बाजार से चल समारोह शुरू होगा जो पसारी मंदिर खेमारिया मोहल्ला होते हुए रामेश्वर धाम मंदिर जगतपुर चौराहा एबी रोड एपोच रोड होते हुए रात्रि मैं वापिस गोपाल जी के मंदिर पहुंचेगा चल समारोह का जगह-जगह व्यापारियों जन प्रतिनिधियों संगठनों द्वारा भव्य स्वागत भी किया जाएगा पूरे कोलारस नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है कोलारस नगर में राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है चल समारोह में शामिल होने के लिए कोलारस सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से लेकर अन्य जिलों से लोग आते हैं श्री राधा जन्म महोत्सव चाव समिति के संयोजक विपिन खेमारिया अध्यक्ष संतोष खेमारिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 4:30 से 7:00 बजे तक दोनों मंदिरों पर समाज बधाई गाई जायेगी एवं श्रीराधा प्राकटय दर्शन होंगे एवं 7:30 बजे से दधिकांधा उत्सव एवं स्नान चल समारोह प्रारंभ होगा जो दोपहर 11:00 बजे तक रहेगा। दोपहर 11:00 बजे से दोनों मंदिरों पर समाज बधाई एवं उत्सव दर्शन होंगे, शाम 4:00 बजे से चाव चल समारोह निकलेगा जो रात्रि 11:00 बजे तक प्रसाद वितरण के साथ समाप्त होगा चाव समिति के समस्त पदाधिकारियों ने समस्त धर्म प्रेमी लोगों से श्री राधा जन्म महोत्सव में शामिल होने की अपील की है