बदरवास - बदरवास के मंगरोल तिराहे के सामने अज्ञात वाहन ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी जिसमे घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के छतरपुरा निवासी मदन पुत्र ललित परिहार विधुत विभाग पदस्थ था जो अपनी बाइक से बदरबास के समीप के गाँव जा रहा था रात्रि 1:00 से 2:00 बजे के आसपास अज्ञात वाहन बाइक चालक मदन को बदरवास के मंगरोल तिराहे के पास टक्कर मारकर फरार हो गया इस घटना मे बिजली कर्मचारी की मौत हो गयी सुबह लाश का पोस्टमार्टम कराया गया एवं पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है