न्यायालय जेएमएफसी कोलारस के द्वारा मारपीट के आरोपी प्रेम नारायण को 1 वर्ष तथा आरोपी रामजीलाल व भगवत को छह-छह माह के कारावास की सजा दी है अभियोजन अधिकारी सुनील त्रिपाठी ने जानकारी दी कि ग्राम विजयपुरा रन्नोद में दिनांक 25.1. 2017 को फरियादी राधेलाल लोधी को आरोपीगण ने पुरानी रंजिश पर से लाठियों से मारपीट की थी फरियादी का भाई अजब सिंह बचाने आया तो आरोपी प्रेम नारायण ने अजब सिंह को लाठी से मारा जिससे उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई थी फरियादी ने घटना की रिपोर्ट थाना रन्नोद में की थी विचारण उपरांत माननीय न्यायालय ने आरोपीगण को दोषी पाते हुए सजा दी हैl शासन की ओर से पैरवी अभियोजन अधिकारी सुनील त्रिपाठी के द्वारा की गईl
Tags
कोलारस