वर्ष का सबसे बडा महापर्व दीपावली रविवार को मनाया जायेगा धूमधाम से

Image result for laxmi pujan photo
कोलारस- शुक्रवार को दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस के रूप में मनाई गई। धनतेरस के दिन लोगो ने बर्तन, सोना चांदी, मशीनरी इत्यादी खरीदारी की। साथ ही लोगो ने घरो में धन के देवता कुवेर जी की पूजा अर्चना की।  शनिवार को रूप चर्तुदश यानि कि नर्क चौदस को लोग छोटी दीपावली के रूप में मनाई गई ।  आज रविवार  को दीपावली का मुख्य पर्व दीपोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन भगवान श्रीराम के अयोध्या लोटने की खुशी में माता लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी एवं मां सरस्वती की पूजा करने की परम्परा है। इस दिन को हम दीपोत्सव के मुख्य त्यौहार के रूप में मनाते है। कल सोमवार को गोवर्धन पूजा का महत्व है भगवान श्री $कृ ष्ण जी ने स्वयं गिर्राज जी पर्वत पर विराजमान होकर स्वयं की पूजा करवाई थी। तथा वृज बासियो को जल प्रलय से बचाया था। तभी से बृज से लेकर समूचे वैष्णव, सनातन सम्प्रदाय के लोग दीपावली के अगले दिन घरो में गोवर के गिर्राज जी पर्वत बना कर भगवान श्री कृष्ण के रूप में उनकी पूजा करते है। इस दिन से 15 दिन यानि कि कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली तक अन्नकूट महोत्सव जारी रहते है। दीपोत्सव के पांचवे दिन बहने अपने भाई के माथे पर मंगल तिलक लगाकर भाईयो से रक्षा का बचन मांगती है। दीपोत्सव के पांचवे दिन पडने बाले भाई दौज पर्व की परम्परा का प्रारंभ यमुना नदी महारानी द्वारा इस दिन यम को तिलक लगा कर उन्हे भाई मानकर दुष्टïो से रक्षा का बचन लिया था तभी से दीपोत्सव के पांचवे एवं अंतिम दिन भाई दौज के पर्व मनाने की परम्परा प्रारंभ हुई है। बैष्णव-सनातन धर्मालम्बी लोगो का सबसे बडा पर्व दीपोत्सव होता है जिसकी तैयारियां करीब एक माह से प्रारंभ होकर दीपोत्सव तक जारी रहती है। कुल मिलाकर दीपोत्सव सबसे बडे पर्व के रूप में कार्तिक मास के प्रारंभ से कार्तिक पूर्णिमा तक जारी रहता है इस बीच ऋषि मुनी एवं भक्तगण कार्तिक मास में सुबह के समय स्नान करके बृत उपवास रखते हुये लक्ष्मीनारायण भगवान को कार्तिक मास की कथा का श्रवण कराने के साथ कार्तिक मास का त्यौहार एक माह तक मनाने की परम्परा है। 

दीपावली पूजन दोपहर 12:25 मिनट से 
दीपावली पूजन का सबसे पहला मुहूर्त दोपहर 01:00 बज कर 28 मिनट से 
2:00 बज कर 52 मिनट तक चौघडय़िा के अनुसार शुभ बेला है इसमें ही फैक्ट्री ऑफिस मशीनरी आदि का पूजन कर सकते हैं
 दीपावली  का शुभ मुहूर्त शाम 5:00 बज कर 40 मिनट से
7:00 बज कर 16 मिनट तक शुभ बेला है अच्छी है द्वितीय मुहूर्त शाम 7:00 बज कर 16 मिनट से 8:00 बज कर 52 मिनट तक अमृतवेला है यह भी दीपावली के पूजन के लिए अधिक शुभ है तृतीय मुहूर्त शाम 8:00 बज कर कर 52 मिनट से 10:00 बज कर 29 मिनट तक चौघडय़िा के अनुसार चल मुहूर्त है यह भी शुभ है इसके अतिरिक्त चौघडय़िा मुहूर्त के अनुसार 10:29 से फिर कोई दीपावली पूजन का मुहूर्त नहीं है 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म