किसानों के लिए संचालित है मुख्यमंत्री स्थाई कृषि पम्प योजना

     प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए मुख्यमंत्री स्थाई कृषि पम्प योजना संचालित की जा रही है। किसानों को खेती के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत वितरण कम्पनी को निर्देश भी दिए गए हैं। किसानों को स्थाई कृषि पम्प कनेक्शन देने के लिए कृषि संकल्प पोर्टल भी तैयार किया गया है। पोर्टल में किसानों से प्राप्त स्थाई कृषि पम्प दिए जाने वाले आवेदनों को स्वीकार करने के उपरांत ऑनलाईन आवेदन, किसानों से जमा कराई जाने वाली राशि और वर्क ऑर्डर आदि सभी प्रक्रिया ऑनलाईन करने की व्यवस्था की है। इस प्रक्रिया से एक ओर जहां कृषि उपभोक्ता अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर पारदर्शी प्रक्रिया होने से किसानों को जल्द से जल्द स्थाई कृषि पम्प कनेक्शन प्राप्त हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म