मवेशियो का जमावाडा, दे रहे दुर्घटनाओ को आमंत्रण

संकट में गौवंश जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान Image result for maveshi photo
 कोलारस- नगर में लोगों को आवारा पशुओं की समस्या से सामना करना पड़ रहा है। सडकों पर पाए जाने वाले ये आवारा मवेशी अब नगर मे अपना कब्जा जमाते नजर आ रहे हैं।  नगर की सडक़ों पर आवारा जानवरों की मौजूदगी न केवल जानवरों बल्कि लोगों की जान पर भी भारी पड़ रही है। नगर में सालों से व्याप्त यह समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है।  नगर के  प्रमुख मार्गों ए.बी. रोड, स्टेशन रोड, जगतपुर,मानीपुरा,सदर बाजार,एप्रोच रोड,राई रोड आदि स्थानों पर शाम ढलते ही आवारा जानवरों के झुंड एकत्रित हो जाते हैं। एवं कई सडक़ें आवारा जानवरों की शरण स्थली बन जाती है। सडक़ों पर आवारा जानवरों के जमावड़े की बजह से चार पहिया एवं बड़े वाहन चालकों को निकलने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। संकट दो पहिया वाहन चालकों के लिए कमं नहीं होता। सडक़ पर खड़े आवारा जानवरों के बीच कभी-कभी अचानक होने वाला झगड़ा वाहन चालकों और राहगीरों की जान को संकट में डाल देता है ये जानवर किसी को भी चोट पहुंचाने से नहीं चूकते। रविवार सुबह सदर बाजार में दो साण्डो की लडाई में एक वाइक चालक गिरने से चोटिल हो गया।
बढती दुर्घटनाओ के साथ गौवंश खतरे में 
हाईवे पर आवारा पशुओ के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है साथ ही गौ माता भी दुर्घटनाओ का शिकार बन रही है। गौ माताओ की सेवा करने बाले सेवक दूध निकालने के बाद इन्हे खुला छोड देते है और यह सडको पर विचरन करने लगती है। जिससे य तो जाम की स्थिति निर्मित होती है य फिर वाहन चालक के साथ दुर्घटना में गौ माता भी  घायल हो जाती है।
घोषणामात्र एवं कागजो में सिमट कर रह गयी गौशालायें 
सरकार ने आवारा मवेशियों के रहवास के लिए गौशालाए बनावाने की घोषणा तो की थी। लेकिन वर्तमान स्थिती को देखते हुए लगता है कि ये घोषणा महज घोषणा बनकर ही रह जाएगी। क्योंकि अबतक कहीं भी गौशालाओं का निर्माण शुरु नहीं हुआ है। जिसके कारण ये जानवर लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। बर्तमान में संचालित गौशालायें मात्र कागजो में ही दिखाई दे रही है। गौशालाओ को संचालित करने बाली समीतियां अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है। महज जिसके चलते गौ माताऐं दर-दर भटक रही है। 
 रेडियम प्रथा नही पहुंच पाई नगर के मवेशियो तक 
सडक़ पर आवारा जानवरों के जमावड़े की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गायों के सींग पर पुलिस प्रशासन द्वारा जिले की कई तहसीलो में रेडियम लगवाए थे। पुलिस ने इसके लिए पूरे जिले में अभियान भी चलाया लेकिन कोलारस नगर के मवेशियो के सींगों तक रेडियम नही पहुंच सका।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म