सीसीटीवी / चंद सैकंड में किशोर ने व्यापारी की बाइक से 4 लाख रुपए से भरा बैग किया पार


बाइक से नोटों से भरा लेकर जाता किशोर।
कैलारस। शहर में भरे बाजार एक किशोर ने चंद सैंकड में एक व्यापारी की बाइक पर टंगा चार लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में रोष है। व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे गल्ला व्यापारी अमित-नैमीचंद गोयल तीन बजे सेंट्रल बैंक की एमएस रोड ब्रांच से चार लाख रुपए निकालकर उसे अपने प्रतिष्ठान पर ले जा रहे थे। अमित जब पुरानी सब्जी मंडी से गुजर रहा थे उसी समय उसे रास्ते में खाटू श्याम की पदयात्रा नजर आई तो उसने अपनी बाइक को सड़क पर खड़ा किया और उतरकर खाटू श्याम की चरण वंदना करने चले गए। 

उसी दौरान अमित का पीछा कर रहे बदमाश ने अपनी बाइक से 14 साल के लड़के को उतारा जो अमित की बाइक के हैंडल पर लटके बैग को उतारकर चंद सैकंड में ले भागा। गल्ला व्यापारी जब बाइक के पास लौटकर आया तो पाया कि उसका बैग गायब है। अमित का कहना है कि दो लड़के सेंट्रल बैंक से ही उसकी रैकी कर रहे थे। लेकिन मुझे ज्यादा संदेह नहीं हुआ क्योंकि मेरा रोज का काम बैंक जाने-आने का है। 
सुबह भी दो लाख रुपए का कैश निकालकर लाया था। इस समय मंडी चल रही है तो किसानों से खरीदी गई जिंस का भुगतान करने के लिए बैंक से रोजाना कैश लाना पड़ रहा है। अमित का कहना है कि अन्य दिनों वह गले में लटकाने वाला थैला लेकर बैंक जाता था लेकिन बुधवार को दुकान से दूसरे प्रकार का बैग उठा लाया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म