किशोरी से साथ दो बार गैंगरेप, अगवा कर 4 युवकों ने लूटी आबरू


Rape
किशोरी के साथ जब 4 महीने पहलें बलात्कार हुआ था तब पुलिस ने मामलें की जाँच कर मामला खत्मः कर दिया था तो अरोपियो के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा किशोरी से बलात्कार किया.

पलवल हरियाणाबाथरूम करने के लिए गुरुवार रात घर से बाहर निकली किशोरी का चार युवकों ने अपहरण कर लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई। हैरानी की बात यह है कि संबंधित आरोपी चार महीने पहले भी किशोरी के साथ गैंगरेप कर चुके हैंलेकिन पुलिस ने जांच के बाद मामले को रद्द कर दिया था।

जांच अधिकारी एसआई अंजू ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी चार दिसंबर की रात 11 बजे घर से बाथरूम करने के लिए बाहर निकली थी। आरोप है कि उसी दौरान अरोपियो ने पीड़िता की बेटी का अपहरण कर लिया और खेतों में ले जाकर बारी-बारी उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने घर आकर आपबीती अपनी मां को बताई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बीती रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो घंटे तक करते रहे दरिंदगी


पीड़िता ने मां ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी बेटी को दो घंटे तक अपने चंगुल में रखा और उसके बाद दरिंदगी करते रहे। बेटी ने ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली बातें बताईं। उनकी बेटी ने खुद को उनके चंगुल से बचने के लिए काफी कोशिश कीलेकिन उनकी संख्या ज्यादा होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाई। उनके छोड़ने के बाद ही उसकी बेटी काफी देर बाद घर पहुंची। बाथरूम करने के बाद बेटी के वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी तलाश शुरू की। जब वह घर पहुंची तो उन्होंने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।

पुलिस चेतती तो वारदात न होती


जांच अधिकारी ने फोन पर एक चौंकने वाले बात बताई कि उक्त आरोपियों ने अगस्त महीने में भी पीड़िता का गैंगरेप किया था। जिस संबंध में बहीन थाना में मामला दर्ज है। आरोप है कि इन्ही चारों आरोपियों ने 13 अगस्त को भी उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया था। जिस संबंध में बहीन थाने में मामला दर्ज हुआ। जांच अधिकारी ने ये भी बताया की जो मामला पहले बहीन थाना में दर्ज हुआ था उसे पुलिस जांच में रद्द कर दिया गया था। सभी आरोपियों के बारे में पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं है। जाहिर है उस समय पुलिस चेतती तो आगे की घटना को रोका जा सकता था।

महिलाएं नहीं सुरक्षित


पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक इस वर्ष दुष्कर्म की वारदात कम हुई हैंहालांकि बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। वर्ष 2018 में जहां 18 साल से कम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 287 मामले दर्ज हुएवहीं वर्ष 2019 में 30 नवंबर तक 241 मामले दर्ज किए गए। जो गत वर्ष की तुलना में कम रहे। हालांकि छेड़छाड़ की वारदात में इजाफा दर्ज किया गया है। वर्ष 2018 में जहां छेड़छाड़ के 200 मामले दर्ज किए गएइस वर्ष ये मामले बढ़कर 278 तक पहुंच गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म