शिवपुरी|सर्किल जेल शिवपुरी में बंद 73 साल कैदी की जिला अस्पताल शिवपुरी में मौत हो गई है। कैदी की बीमारी के चलते मौत होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक जगदीश (73) पुत्र अमन तिवारी हत्या के प्रकरण के प्रकरण में सात साल की सजा काट रहा है। सर्किल जेल शिवपुरी में दो साल से बंद जगदीश की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को जगदीश की मौत हाे गई है। शव का पीएम कराया गया है।
Tags
शिवपुूरी
