जानकारी के अनुसार पंडित राजेंद्र दुबे ने 3 दिसंबर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए एक आवेदन दिया था। जिले के समस्त जिम्मेदार अफसरों को आवेदन देने के बाद उनसे पावती भी ली। आवेदन में अंतिम लाइन में लिखा था कि अगर उनकी समस्या का निदान 8 दिसंबर तक नहीं हुआ तो वे 9 दिसंबर को टंकी से कूद आत्महत्या कर लेंगे। लेकिन उस समय उनकी इस बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
अपने किए हुए वादे के अनुसार पंडितजी टंकी पर चढ़ गए। जैसे ही पुलिस और प्रशासन को पंडितजी के टंकी पर चढ़े होने की बात मालूम चली। सभी टंकी के पास पहुंच गए। उन्होंने पंडितजी से नीचे उतरकर बात करने कहा। अधिकारियों की बात सुनने के बाद पंडितजी ने कहा कि उनके दिए हुए आवेदन पर सभी अफसरों के हस्ताक्षर हैं। अब उन्हें कोई बात नहीं करनी, मुख्यमंत्री से बात कराओ।
पंडितजी ने तीन दिसंबर को जो आवेदन दिया था उसकी फोटो कॉपी भी उन्होंने टंकी से नीचे फेंकी हैं, जिस पर लिखा है कि सरकार बदल गई, लेकिन तरीके नहीं बदले। हर विभाग में रिश्वत अभी भी ली जा रही है। मैंने सीएम के नाम यह आवेदन जनसुनवाई में अधिकारियों को दिया था। फिलहाल पंडितजी टंकी पर ही बैठे हुए हैं।
Tags
शिवपुूरी