ईसीजी और हार्ड विशेषज्ञ के न होने से एक और हार्ट पेशेंट की गई जान

कोलारस -कोलारस मामला उप स्वास्थ्य केंद्र कोलारस का है जहां महीनों से बंद पड़ी ईसीजी और हृदय विशेषक डॉक्टर ना होने के कारण यहां आने वाले  हार्ट पेशेंटो को रेफर कर दीया जाता है इस बीच समय बर्बाद या समय कम होने की वजह से जिला चिकित्सालय पहुंचते-पहुंचते वह पेशेंट मौत की आगोश में समा जाता है जबकि कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में महीनों से ईसीजी मशीन रखी हुई है लेकिन आज तक उसे चालू कर उपयोग में लेने की जिम्मेदार अधिकारियों ने जरूरत नहीं समझी हम बता दे मामला कोलारस पराई की पोर में रहने वाली समीना पत्नी हमीद खां को करीब शाम 4:00 बजे  सीने में हल्का सा दर्द उठा था जिसको देख परिजनों द्वारा उसको कोलारस स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा जानकारी के अनुसार  उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया इस बीच बर्बाद हुए समय के चलते ज़िला चिकित्सालय पहुंच मौत हो गई जबकि अगर कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में ईसीजी चालू होती और यहां हृदय विशेषक डॉक्टर होता तो समय से सही उपचार मिलने से शायद इस महिला के साथ पूर्व में हुई हार्ड अटैक से दर्जनों मौतों को कुछ हद तक रोका जा सकता था लेकिन यहां जिला अधिकारियों से लेकर स्थानीय अधिकारी अपनी मनमानी की जद में कई आम लोगों की जिंदगियों से खेल उनकी मौत का तमाशा देख रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म