अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा करेगा अनिवार्य सेवानिवृति का विरोध


मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधीश को ज्ञापन -  म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा 16 शिक्षकों को 20-50 के फार्मूले के तहत सेवानिवृत्त कर देने पर शासकीय सेवकों ने भारी असंतोष व्यक्त किया है। 20 वर्ष की सेवा और 50 वर्ष की आयु को आधार मानते हुये 16 शिक्षकों को सेवासेवा से प्रथक किये जाने के विरोध में संयुक्त मोर्चा द्वारा म.प्र. के समस्त विकास खण्डों में ज्ञापन सौंपा गया था। अब सेवा से प्रथक शिक्षकों को पुनः बहाल करने तथा 20-50 के फार्मूलें को लागू नही करने के विरोध में जिलास्तर पर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश शिवपुरी को मंगलवार 10 दिसम्बर को शांय 5 बजे सौंपा जायेगा शासकीय अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा सौंपा जायेगा। जिसमें कर्मचारियों के समस्त मान्यता प्राप्त तथा गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकरी एवं शासकीय सेवक भाग लेंगे। शासकीय अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा ज्ञापन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतू समस्त शासकीय सेवकों से अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म