कोलारस-विश्व एड्स दिवस सप्ताह के तहत शासकीय एस.एम.एस. महाविद्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.एल. शर्मा के निर्देश पर प्राचार्य श्री आर.एस. ठाकुर की अध्यक्षता में एवं नॉडल अधिकारी एड्स श्री आशीष व्यास सहयोग से लेप्रा सोसायटी द्वारा एच.आई.वी. एड्स पर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सबसे पहले प्राचार्य जी ने एड्स पर अपने विचार रखे। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री विवेक शर्मा द्वारा एच.आई.वी. एड्स पर बताया गया जिसमें तकनीकि वक्ताओं श्री सादिक खान काउंसलर एड्स तथा श्री नितिन श्रीवास्तव प्रोजेक्ट ऑफीसर ने भी एच.आई.वी. एड्स एवं पीपीसीटी पर उपस्थित छात्रों एवं कॉलेज स्टाफ को विस्तार से बताया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों से एच.आई.वी. एड्स पर फोल्डर प्रदान कर वाद-विवाद प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रो. श्रीमती आकांक्षा सिंघल के द्वारा किया गया एवं समापन श्रीमती सक्सैना मैडम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एन.एस.एस. पर श्री प्रोफसर राय द्वारा अपने वक्तव्य दिये गये। उक्त कार्यक्रम में पी.पी.सी.टी.सी. के एफ.ओ. श्री रिंकु रजक, कॉलेज प्रो. डॉ. नेहा, डॉ. रेखा सुमन, डॉ. गिरिजा पाराशर, डॉ. संदीप जैन, डॉ. सोनाली सक्सैना, डॉ. के. डी. सुनेरिया, डॉ. शिवानी तिवारी एवं श्री पुरूषोत्तम एवं राकेश लोधी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया एवं वक्ताओं से प्रश्न पूछे।
Tags
कोलारस
