विधायक को वीएमओ द्वारा ईसीजी मशीन चालू करने के अश्वासन के बाद भी मशीन बंद


कोलारस- कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी 9 दिसम्बर को कोलारस के रामलीला मैदान पर आयोजित भण्डारे में आये हुये थे जहां हमारे द्वारा कोलारस विधायक को बताया गया की ईसीजी मशीन कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में होने के बाद भी चालू नहीं की जा रही है। विधायक द्वारा जब वीएमओ से इस संबंध में चर्चा की तो उनका कहना था कि तीन दिन में मशीन चालू करा दी जायेगी किन्तु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ईसीजी मशीन चालू न होने से रविवार की शाम कोलारस के युवा भाजपा नेता धर्मेन्द्र गौड़ की हार्ड अटैक के कारण दुखद मौत हो गई एक तरफ वीएमओ ईसीजी मशीन को जान बूझकर ईसीजी मशीन को बंद किये हुये है। दूसरी तरफ वीपी,शुगर,मलेरिया,फैक्चर जांच के नाम पर निजी चिकित्सक कोलारस में ही प्रतिदिन एक लाख रूपया तक बिना डिग्री,बिना मान्यता के नर्सिग हॉम चला रहे है। कुल मिला कर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र केवल विशेषज्ञ चिकित्सकों, बंद पडी मशीनों के कारण मौत का स्वास्थ्य केन्द्र बना हुआ है। जहां दो माह में करीब दो दर्जन मौते केवल हार्ड अटैक जैसी गम्भीर विमारी की जांच एवं समय पर प्राथमिक उपचार के अभाव में हो चुकी है। कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में बंद पडी ईसीजी मशीन के अभाव में दो माह में दो दर्जन मौतों तथा वीएमओ द्वारा तीन दिन का झूटा अश्वासन निकल जाने के बाद रविवार को धर्मेन्द्र गौड़ की मौत ईसीजी के अभाव को  लेकर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी से चर्चा करना चाही तो उनका फोन बंद मिला जबकि कोलारस के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता महेन्द्र यादव से इस संबंध में बात हुई तो उन का कहना था कि में ईसीजी मशीन को लेकर कलेक्टर से बात करूगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म