शिवसेना को रास नहीं आया राहुल का बयान, कहा- सावरकर पूरे देश के लिए भगवान जैसे

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. साथ ही रेप इन इंडिया वाले बयान पर कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है. सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा. वहीं सावरकर का नाम लेकर दिए बयान पर अब शिवसेना ने प्रतिक्रिया दी है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं. सावरकर का सम्मान होना चाहिए. नेहरू-गांधी की तरह सावरकर ने भी देश के लिए अपना जीवन लगा दिया. ऐसे हर महानायक का सम्मान करने की जरूरत है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वीर सावरकर पूरे देश के लिए भगवान की तरह हैं, महाराष्ट्र के लिए नहीं. सावरकर के नाम पर आत्मसम्मान है, साथ ही देश को  गर्व है. नेहरू और गांधी की तरह सावरकर ने भी अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया. हमें ऐसे हर भगवान जैसे लोगों का आदर करना चाहिए. इस बात पर हम कोई समझौता नहीं कर सकते.

संजय राउत ने कहा कि हम महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू दोनों को मानते हैं, लेकिन आप सावरकर का अपमान न करें। 

वैचारिक स्तर पर बंटी हुई दोनों राजनीतिक पार्टियां महाराष्ट्र में एक-दूसरे की सहयोग से सरकार चला रही हैं. शिवसेना ने वर्षों पुरानी भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के साथ दोस्ती तोड़कर अब कांग्रेस और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी  के साथ मिलकर सरकार बनाई है. कांग्रेस जहां सावरकर पर हमेशा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और बीजेपी को घेरती रहती है, वहीं शिवसेना सावरकर को महापुरुष मानती आई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म