कोलारस - कोलारस के जिला शिवपुरी केकप्तान राजेश चंदेल के निर्देशानुसार कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा एंव थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान की मौजूदगी में आए दिन हो रहे अपराधों पर रोक कलगाने के उददेश्य से कोलारस में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों के संचालकों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई । साथ ही कोचिंग सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी बात कही गई। इस अवसर पर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी द्वारा सेंटर संचालकों को पुलिस के दूरभाष नंबर भी उपलब्ध कराए गए और कहा गया कि अगर सेंटरों के आसपास कोई असामाजिक तत्व किसीम का कोई व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को शीघ्र सूचना दे और चलाए जा रहे सेंटरों संचालकों को कोचिंग समय का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई । इस दौरान कोलारस थाने में विभिन्न कोचिंग सेंटर संचालको के संचालिक शामिल हुए जिसमें राशिद खान, विनोद सिकरवार, अमित धाकड, जीतू मीना, हेमंत मिश्रा, बृजकिशोर खैमरिया, के साथ और भी कई संचालक उपस्थित रहे। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की नगर के कई गणमान्य नागरिकों द्वारा सराहना करते हुये धन्यबाद भी दिया । यह बता दे कि पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल द्वारा कोचिंगों पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिï से प्रत्येक कोचिंग संस्थान परिसर में सीसीटीवी कैमरे एवं असामाजिक तत्वों का जमाबडा कोचिंग संस्थान के आसपास न लगे और यदि असामाजिक तत्व वहां है। तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जाए।
Tags
कोलारस
