नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा से भी पास, पक्ष में पड़े 125 वोट, विरोध में 105
नागरिकता संशोधन विधेयक, लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हो गया है. लोकसभा में इस बिल के समर्थन में 125 मत पड़े वहीं इसके विपक्ष में कुल 105 वोट पड़े. अब नागरिकता विधेयक को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल गई है. अब राष्ट्रपति के विधेयक पर हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा.
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया है और आज इसे ऊपरी सदन राज्यसभा में पेश किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज इस बिल को पेश किया. बिल पर करीब 6 घंटे की बहस के बाद अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. बता दें कि विपक्ष इस बिल का लगातार विरोध कर रहा है और संविधान विरोधी बता रहा है. इस बिल के खिलाफ असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है.