कोलारस - कोलारस में बीती रात करीब10 बजे का मामला कोलारस एबी रोड पर संचालित गोपालजी मैरिज गार्डन के पास का जहां चढ़ाई जा रही बारात में हर्ष फायर का मामला सामने आया है हर्ष फायर में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार जारी है। जिसका नाम शुभम पुत्र रामकृष्ण रघुवंशी निवासी साढौरा और अन्य दो व्यक्ति का होना बताया जा रहा है जिसको उपचार के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा शुभम रघुवंशी का उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जब इस संबंध में डॉ आनंद जैन से बातचीत की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि करीब रात्रि 10 बजे के आसपास शिवम रघुवंशी को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था जिसका उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फायर का मामला बताया गया। घटना के बाद कोलारस थाना प्रभारी सतीश चौहान ने हमारे संबाददाता को बताया की गुरूवार की रात गोपालजी गार्डन में जा रही बारात के गार्डन में प्रवेश से पूर्व बारातियों द्वारा तमंचे पर डिस्को गाने के बीच फायरिंग हो जाने से बारातियों में गोली लग जाने के बाद कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु ले जाया गया जहां से घायल को रैफर किया गया घटना के बाद कोलारस पुलिस थाने में फायर करने वाले आरोपी गोलू पुत्र रामकिशन रघुवंशी के विरूद्घ धारा 308 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना की विवेचना कोलारस पुलिस द्वारा जारी है।
इनका कहना है।
हां कोलारस एबी रोड गोपाल जी गार्डन के सामने एबी रोड पर चड रही बारात में हर्ष फायर का मामला सामने आया है जिनको कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर उनको गुना चिकित्सालय में ले जाया गया है आरोपी गोलू पुत्र रामकिशन रघुवंशी के विरूद्घ धारा 308 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना की विवेचना पुलिस द्वारा चारी है।
अमरनाथ वर्मा एसडीओपी कोलारस
Tags
कोलारस
