कोलारस- कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेंदुआ पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में शनिवार को रानी गुर्जर नाम की महिला को उसका भाई मायके ले जाने के लिये ग्राम सैमरी आया हुआ था तभी रानी को मायके भेजने से उसके पति साहब सिंह ने मना कर दिया जिसके बाद पति पत्नि में हुये विवाद के बाद रानी के सिर में सरिया से तेज प्रहार होने के कारण रानी को व्रंेन हेमरेज हो गया था जिसका उपचार ग्वालियर में बीते तीन दिनों से चल रहा था रानी के सिर से अत्यदिक खून वह जाने के कारण सिर की नस काम करना बंद कर चुकी थी जिसके चलते सोमवार को रानी गुर्जर की मौत के बाद तेंदुआ पुलिस थाने में रानी के मायके वालो द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। तेंदुआ थाना अंर्तगत ग्राम सेमरी में पति ने की पत्नी की सिर में सरिया मारकर हत्या मामला दर्ज जानकारी के अनुसार रानी पत्नी साहब सिंह गुर्जर 26 वर्ष निवासी सेमरी का भाई अपनी बहन को लेने आया था पर पति साहब सिंह ने भाई के साथ घर नही जाने दिया था इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहा सुनी होगई थी इसी बात पर शनिवार की सुबह 4 बजे साहब सिंह ने रानी के सिर में लोहे के सरिया मार दिया जिससे रानी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल रानी को उपचार के लिए परिजन अस्पताल लेकर आ गए हालत गंभीर होने की वजह से ग्वालियर रैफर कर दिया गया पर रानी ने उपचार के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया आज फरियादी आरोपी साहब सिंह के पिता अतर सिंह गुर्जर ने पुलिस थाने आकर घटना से अगवत कराया और पुलिस ने फरियादी अतर सिंह गुर्जर की शिकायत पर आरोपी पुत्र साहब सिंह गुर्जर पर मामला दर्ज कर लिया और चार घँटे बाद ही पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
Tags
कोलारस

